कोरोना अपडेट: कोविड के 21 नए मामले, 09 लोग हुए स्वस्थ

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला में शनिवार को कोविड संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं और 09 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 134 हैं।

सभी सक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार तथा जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया गया है तथा सभी नागरिेकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर सक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सभी नागरिकों को सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खांसी बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करवाएं तथा इस के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है।

Corona Update 1.0 Dated 24/07/2021

TOTAL NEW CASES TODAY: 21, TOTAL NEW RECOVERIES TODAY: 09, TILL DATE CONFIRMED: 46247, RECOVERED: 45072, ACTIVE CASES: 134, Deaths: 1037

1. 22 YEARS MALE VPO LARTAH TEH FATEHPUR
2. 70 YEARS FEMALE VILL HATLI PO DRAMMAN
3. 36 YEARS MALE VILL HATLI PO DRAMMAN
4. 76 YEARS MALE VILL HATLI PO DRAMMAN
5. 08 YEARS FEMALE VILL HATLI PO DRAMMAN
6. 05 YEARS MALE VILL HATLI PO DRAMMAN
7. 26 YEARS FEMALE OLD CHARRI ROAD DHARAMSHALA
8. 04 YEARS MALE OLD CHARRI ROAD DHARAMSHALA
9. 12 YEARS MALE OLD CHARRI ROAD DHARAMSHALA
10. 09 YEARS FEMALE OLD CHARRI ROAD DHARAMSHALA
11. 38 YEARS MALE OLD CHARRI ROAD DHARAMSHALA
12. 67 YEARS MALE VILL BADA BANGAL PO BIR TEH MULTHAN
13. 56 YEARS MALE VPO.BIR.TEH.BAIJNATH
14. 63 YEARS FEMALE VPO JASOOR PO. ROUNKHAR NAGROTA BAGWAN
15. 23 YEARS FEMALE VPO DASLOON, LAMBAGAON
16. 29 YEARS FEMALE VPO CHARRI TEH SHAHPUR
17. 24 YEARS FEMALE PALAMPUR KANGRA
18. 26 YEARS MALE TANDA KANGRA
19. 63 YEARS MALE CHETRU
20. 60 YEARS FEMALE CHETRU
21. 47 YEARS MALE V.P.O KHABLI TEHSIL DEHRA

The above have been tested positive and being isolated as per the protocol.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...