कोठीबंडा में गर्मियों की आहट से पहले ही पेयजल किल्लत शुरू

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

जल शक्ति विभाग मंडल जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा में गर्मियों की आहट से पहले ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं तथा टैंकरों से पानी मंगवा कर गुजारा कर रहे हैं, जिस कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है। पेयजल आपूर्ति न होने के कारण नल शोपीस बनकर रह गए हैं। घरों में पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं तथा टॉयलेट पर रखी टंकियां भी खाली हैं जिस कारण टॉयलेट में बदबू फैल रही है।

सुरेश भारद्वाज, अजय कुमार, जगरूप सिंह, रोशन लाल, सुरजीत कुमार, ओंकार सिंह सहित पंचायतवासियों ने कहा कि नल शोपीस बन गए हैं। कभी हफ्ते में एक बार पानी मिल रहा है और उसमें भी प्रेशर न होने के कारण चार-पांच बाल्टी ही भर पाती हैं। नहाने, कपड़े धोने, पशुओं को पिलाने के लिए पानी नहीं है।

लोगों ने कहा कि हम कई बार जल शक्ति विभाग जवाली के कार्यालय में लिखित शिकायत कर चुके हैं परन्तु आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं हो रहा है। लोगों ने कहा कि अगर समस्या का कोई समुचित हल न हुआ तो खाली वर्तन लेकर विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

सहायक अभियंता विजय नाग के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग उपमंडल कोटला के सहायक अभियंता विजय नाग ने कहा कि जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल स्कीमों का जलस्तर कम हो जाने के कारण यह समस्या आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...