कोठीपुरा ने अपने नाम किया वॉलीबाल का खिताब

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

स्वारघाट खण्ड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, जिला बिलासपुर की छात्राओं वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का खिताब किया अपने नाम।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्कूल की 6 छात्राओं शिवानी, सुनिधि, मनीषा, जागृति, दीक्षा और मीनाक्षी का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें से चार छात्राएं वॉलीबाल, एक छात्र बैडमिंटन और एक छात्रा का चयन कब्बड़ी में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हुआ है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकतखाना में हुई इन प्रतियोगिताओं में स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। स्कूल पहुंचने पर सभी छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने स्कूल के लिए गौरव अर्जित करने के लिए सभी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जो खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलों के लिए चयनित हुए हैं, वह वहां पर भी शानदार प्रदर्शन कर खंड और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने बच्चों से इसी तरह मेहनत करने को कहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रधानाचार्या ने इस कामयाबी के लिए शारीरिक शिक्षक प्रवेश राणा को भी विशेष रूप से बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...