
कोटला – स्वयम
पठानकोट -मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 का फोरलेन विस्तारीकरण होना निश्चित हुआ है। जिसके अंतर्गत कंडवाल से 32 मील तक एक फेज बनाया गया है। जिसमे निर्माण कार्य टेंडर कम्पनी ने शुरू कर दिया है।
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले कोटला से 32 मील तक क्षेत्र में निर्माण कार्य जोरों पर है। जिसमे कंपनी द्वारा रोड कटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय वासी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि देश के विकास और सुरक्षा की दृष्टि से इस रोड़ का फोरलेन बनना अति आवश्यक है क्योंकि मनाली लेह का यही मार्ग है। जब यह बनकर तैयार होगा तो सेना की गाड़ियों को लेह पहुचने में ओर कम समय लगेगा।
रविन्द्र ने कहा कि अगले फेज भाली से मटौर तक भी फोरलेन की जद में आने बाले लोगों के खाता संख्या विभाग ने ले लिए हैं। राशि उनके खाते में डलते ही अगले फेज का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। यह हम सब के लिए बहुत खुशी की बात है।
इसके साथ ही रविन्द्र ने टू व्हीकल चलाने बाले राहगीरों से अपील की, की जब वारिश बगैरह हो तो अपना व्हीकल संभल कर चलाये क्योंकि रास्ते मे कीचड़ अधिक होने के कारण सबसे अधिक टू व्हीकल बालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
