कोटला डिग्री कालेज के संचालन के लिए स्थाई स्थान न मिलने तक बंद वन रक्षक ट्रेनिंग सेंटर कुठहेड़ के भवन में किया जाए संचालन

--Advertisement--

Image

दुराना – राजेश कुमार

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश शर्मा पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार समिति वार्ड कुठहेड़ ने प्रेस वार्ता में कहा कि कोटला बैल्ट में डिग्री कालेज खोलने की चिरकाल मांग को सरकार ने स्वीकार करते हुए कोटला बैल्ट की लगभग पंद्रह पंचायतों के बाशिंदों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।

इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया जाता है और मांग की जाती है कि जब तक डिग्री कालेज खोलने केलिए स्थाई स्थान एवं भवन की व्यवस्था नहीं हो जाती है। तब तक डिग्री कालेज का संचालन वर्षों से खाली पड़े वन विभाग के वन रक्षक ट्रेनिंग सेंटर कुठहेड़ के आलिशान बड़े आकार के भवन में किया जाए।

ताकि डिग्री कालेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों एवं कालेज में कार्यरत स्टाफ को डिग्री कालेज जैसा माहौल मिल सके और बंद पड़े सरकारी भवन का उपयोग भी होना शुरू हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...