कोटला क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, बोले- महान देशभक्त को हमारा नमन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

पूर्व मंत्री डॉक्टर हरवंश राणा, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, ज्वाली मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान , योगेश शर्मा , पंचायत प्रधान भाली मीना शर्मा , उप प्रधान मुंशी राम आदि ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को कोटला में उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को कोटला, भाली, त्रिलोकपुर, कुठेहड़ आदि में राशन डिपो पर प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त में राशन का वितरण किया गया।

पूर्व मंत्री डॉक्टर हरवंश राणा ने पंडित दीनदयाल को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीन दयाल उपाध्यायजी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।

प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने कहा कि एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है।

उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वही ज्वाली भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल को जयंती पर नमन करते हुए कहा उनकी प्रदान की गई एकात्म मानववाद और अंत्योदय की प्रगतिशील द्दष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है।

ग्राम पंचायत भाली में पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता मुंशी राम ने पंडित दीनदयाल को नमन करते हुए कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व प्रखर विचारक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उनके द्वारा प्रदान की गई एकात्म मानववाद व अंत्योदय की प्रगतिशील द्दष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...