कोटला क्षेत्र की प्राइवेट स्कूल बसों में आलूूू प्याज की तरह ठूस ठूस कर भरे जा रहे बच्चे, पुलिस द्वारा नहीं होता औचक निरीक्षण, ना ही होता बस में कोई भी परिचालक, पुलिस व प्रशासन से कार्यवाही की उठी मांग।
ज्वाली – अनिल छांगु
पुलिस थाना ज्वाली के तहत पड़ते कोटला क्षेत्र के निजी स्कूल की बसें यातायात नियमों की अवहेलना कर रही हैं।
आज 32 मील के नजदीक एक ही स्कूल की 2 बसे बच्चों को उतारने के लिए रुकी, तो उनमें देखा कि एक ट्रेवलर बस में 21 की सिटिंग कैपेसिटी में 35 के करीब स्कूली बच्चे आलू प्यास की तरह भरे थे।
वहीं दूसरी तरफ 31 की सिटिंग कैपेसिटी बाली बस में 40 के करीब बच्चे भरे हुए थे। हैरानी की बात यह है कि इन दोनों ही बसों में परिचालक नहीं था। जब एक ड्राइवर से बस के बारे में पूछा तो उनकी चुप्पी ने सब कुछ व्यान कर दिया।
वहीं बच्चों को लेने आए अभिवावक ने बताया कि हम स्कूल प्रबंधन को बच्चों के आवागमन के लिए बस का पूरा किराया देते हैं। लेकिन प्रतिदिन बच्चे खड़े होकर सफर करते हैं।
उन्होंने बताया कि इस बारे में स्कूल में भी बात रखी लेकिन आज तक उन्होंने हमारी कोई ना सुनी। और ना ही बस में कभी कन्डक्टर होता है। उन्होंने पुलिस व प्रसासन ने मांग की है कि जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए।
एसपी नूरपूर के बोल
जिला पुलिस अधिकारी नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने कहा कि हमें इस बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी स्कूल बसों को चैकिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीसी काँगड़ा के बोल
इस बारे जब डीसी काँगड़ा निपुण जिंदल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों के द्वारा अगर बसों को लेकर कोताही बरती जा रही है, तो ऐसे स्कूलों पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

