
परागपुर, आशीष कुमार
आज डाडा सीबा में जसवां-प्रागपुर के ब्लाक काग्रेंस कमेटी के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की बैठक कॉंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने बताया कि यह बैठक जो है कोरोना काल के कारण काफी समय से नही हुई थी इसलिए आज यह बैठक आयोजित की गई ।। इसमे सभी मोर्चो के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वह नई कमेटी का गठन करे ।। ओर बूथ बूथ जाकर चार साल की बी जे पी की नाकामियों से जनता को अवगत करवाये ।
मनकोटिया ने कहा कि कबीना मंत्री विक्रम सिंह बताए कि उन्होंने क्या बिकास किया है चार साल में रक्कड़ में सेंट्रल स्कूल जो खोलने की घोषणा हुई थी उसका क्या हुआ उन्होंने कहा कि उनको वोट उनके कारण नही मोदी के कारण पड़े थे ।।
परन्तु अब तो मोदी सरकार के राज में मंहगाई चरम पर पहुच गयी है ।
पेट्रोलडीजल गैस के दाम आसमान पर है सरसों का तेल भी आम और गरीब जनता की पहुँच से दूर हो गया है ।
युवाओ को मोदी सरकार ने रोजगार देने की बात की थी युवाओ को रोजगार दे नही पाई मोदी सरकार ।।
मनकोटिया ने कहा केंद्र और जयराम सरकार दोनों बिफल हो चुकी है हर मुद्दे पर । ।
बैठक में सेवादल अध्यक्ष जगबीर सिंह गग्गी, महिला अध्यक्ष अनुराधा ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष अंजना शर्मा, एस.सी. अध्यक्ष संजीव शर्मा, ओ.बी.सी. अध्यक्ष कैप्टन सोमराज, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, कुशल सपेहिया, दलजीत कंवर, अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें ।।
