कैहरियां व 32मील चौक पर सार्वजनिक शौचालय न होने से जनता में सरकार, प्रशासन सहित विधायक के खिलाफ रोष

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

देश-प्रदेश को साफ-सुथरा बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ सहित न जाने कितने नामों से स्वच्छता अभियान चलाए गए लेकिन कोई भी अभियान सिरे नहीं चढ़ पाया। सरकारों के परिवर्तन के साथ ही अभियान का नाम बदल कर नया नाम दे दिया गया परंतु स्वच्छता की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विस क्षेत्र जवाली के अंतर्गत जवाली के प्रवेशद्वार कैहरियां, कोटला क्षेत्र के 32मील चौक में स्वच्छता के दावों की पोल खुल रही है। उक्त समस्त स्थानों पर कहीं भी सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिस कारण प्रतिदिन सैंकड़ों आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं सहित लड़कियों को परेशानी होती है।

कैहरियां चौक पर करीबन 60 दुकानें हैं जिसके अलावा लंबे रूट की बसें यहां पर रूकती हैं व खरीददारी के लिए दूरदराज से लोग आते हैं, वहीं 32मील में भी 40 दुकानों के अलावा बसें में सवारियां उतरती व चढ़ती हैं जिनको शौचालय के अभाव में शौच इत्यादि करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। खुले में पेशाब इत्यादि करने से गन्दगी फैलती है तथा बदबू ही बदबू हो जाती है।

लोगों ने कहा कि पूर्व व वर्तमान के नेताओं ने लोगों से स्वच्छता के नाम पर उक्त स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाने के बड़े-बड़े वादे तो किए लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। सार्वजनिक शौचालयों के अभाव की समस्या अब काफी विकराल रूप धारण कर चुकी है जोकि नेताओं सहित प्रशासन को भी दिखाई नहीं दे रही है।

लोगों ने सरकार, प्रशासन सहित विधायक अर्जुन सिंह से मांग की है कि 32मील व कैहरियां में शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

बीडीसी सुरिंदर कुमार का आरोप:

बीडीसी सुरिंदर कुमार ने कहा कि 32मील चौक व कैहरियां चौक पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होना समय की मांग की है लेकिन सरकार, प्रशासन सहित विधायक अर्जुन सिंह ने आंखें बंद कर रखी हैं तभी उनके द्वारा प्राथमिकता से सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। चुनावों के समय जनसेवक बनकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं को आज जनता की सेवा करने की बजाए मुंह फेर रहे हैं।

कैहरियां में प्राथमिकता से निर्मित हो सार्वजनिक शौचालय- मीनू बाला/रवि कुमार।

नगर पंचायत पार्षद मीनू बाला, पूर्व पार्षद रवि कुमार ने कहा कि कैहरियां चौक पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना समय की मांग है तथा कैहरियां में प्राथमिकता से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए ताकि महिलाओं सहित दुकानदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधायक अर्जुन सिंह के बोल:

इस बारे में विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि कैहरियां व 32मील में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए प्रशासन को निर्देश दिया जाएगा तथा जैसे भी संभव होगा तो सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...