कैहरियां-ढन मार्ग के कंकरीट कार्य पर उठने लगे सवाल

--Advertisement--

Image

आरोप कीचड़ पर ही डाली जा रही कंकरीट, निकासी नालियों का नहीं हो रहा निर्माण।

ज्वाली- अनिल छांगु

उपमंडल जवाली के अधीन कैहरियां-ढन मार्ग पर चल रहा कंकरीट वर्क पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बीडीसी उमेश धीमान ने कंकरीट वर्क को लेकर लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं।

उमेश धीमान ने कहा कि उक्त हिस्सा पर कीचड़ ही कीचड़ है तथा लोगों की पेयजल पाइपें भी सड़क के बीच से क्रॉस हुई हैं जिनमें से लीकेज होती रहती है तथा इसके अलावा लोगों के घरों का पानी भी सड़क पर ही बहता है लेकिन विभाग ने न तो पहले निकासी नालियों का प्रावधान करवाया और न ही लीकेज पाइपों को ठीक करवाया गया।

इसके अलावा मार्ग पर सोलिंग भी नहीं डाली गई। बिना सोलिंग के ही कीचड़ पर ही कंकरीट डालने का कार्य चालू कर दिया गया है। उमेश धीमान ने आरोप लगाया है कि लीकेज पाइपों से लीक होने वाला पानी व लोगों के घरों से निकलने वाला पानी इस कंकरीट को नुकसान पहुंचाएगा, इसके अतिरिक्त कीचड़ पर डाली जा रही कंकरीट भी उखड़ जाएगी। ऐसे में सरकारी खजाने से लाखों रुपए का नुकसान होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्य की देखरेख नहीं कर रहा है। उन्होंने चेताया है कि विभाग पहले लीकेज पाइपों को ठीक करवाए, निकासी नालियों का निर्माण करवाए व उसके बाद उक्त हिस्से पर सोलिंग डलवाने के बाद कंकरीट का कार्य करवाए अन्यथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 में की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को साथ लेकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

ठेकेदार राकेश बाजवा के बोल:

इस बारे में ठेकेदार राकेश बाजवा ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की देखरेख में कार्य हो रहा है तथा मैं मेटीरियल उपलब्ध करवा रहा हूं। जैसे विभाग बोलेगा, वैसे ही कार्य होगा।

क्या कहते हैं अधिशाषी अभियंता अरूण विशिष्ट:

इस बारे में अधिशाषी अभियंता अरूण विशिष्ट ने कहा कि यह कार्य बढ़िया ढंग से करवाया जाएगा तथा बढ़िया मार्ग बनाकर लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त हिस्सा कीचड़नुमा है तो इस पर पहले मोटी बजरी डलवा कर लेवल करवाया जाएगा, उसके बाद कंकरीट डलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल की जो पाइपें लीक हो रही हैं, उनको ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग ज्वाली को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...