कैश जमा करवाए बिना ही गायब हो गया कंडक्‍टर, निगम ने किया सस्‍पेंड, FIR होगी दर्ज

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो के एक परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन श्रीरेणुकाजी अरलू बस रूट का परिचालक 2:00 बजे बस के निर्धारित समय पर बस रूट के लिए नहीं पहुंचा, तो इसकी छानबीन की गई।

तो पता चला कि परिचालक रमेश कुमार ने रूट का प्रतिदिन जमा होने वाला कैश भी अड्डा इंचार्ज के पास जमा नहीं करवाया है। जब इस संदर्भ में परिवहन निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने छानबीन की तो रमेश कुमार मौके से फरार पाया गया तथा उसके पास रूट का 8600 रुपये कैश व टिकटिंग मशीन भी है, जो कि उसने जमा नहीं करवाए हैं।

जिसके चलते उसे ड्यूटी पर कोताही बरतने तथा रूट का कैश जमा न करवाने के कारण एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही नाहन बस अड्डा प्रभारी को परिचालक रमेश कुमार के खिलाफ नाहन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाने के निर्देश भी क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिए हैं।

एचआरटीसी नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि जैसे ही परिचालक रमेश कुमार की ड्यूटी में कोताही बरतने व प्रतिदिन रूट का कैश व टिकट मशीन जमा न करवाने की जानकारी मिली तो उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही अड्डा इंचार्ज को उसके खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...