केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की रुलेहड़ पंचायत , सल्ली गाँव के प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,चंगर कांग्रेस कमेटी ,ओर धारकंडी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित धार कंडी क्षेत्र की बोह के रुलेहड़ पंचायत ,ओर कनोल पंचायत के सल्ली गाँव मे जा कर दौरा किया।ओर प्राकृतिक आपदा होने से प्रभावित परिवारों से मिल कर उनकी सहायता की।

जिमसें शाहपुर क्षेत्र के धार कंडी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा में जीवन खोने वाले वोह, रुलेहड के लोगों के आश्रितों को शाहपुर चंगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नकद राशि धारकडी कांग्रेस कमेटी सहित प्रदान की तथा कनोल पंचायत के गांव लाहड़ी में प्राकृतिक प्रकोप के कारण जिन लोगों के घर मलबे में तब्दील हो गए हैं, दब गए हैं उन परिवारों को भी सहायता नगद राशि प्रदान की गई।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के रुलेहड़ पंचायत में आने के बाद भी आज तक रुलेहड़ पंचायत के प्रभाबित परिवारो को नाम मात्र ही मदद मिली है।

आज तक इन परिवारों को रहने के लिए सरकार की तरफ से रहने का कोई इन्तजाम नही हुआ है न ही प्रशासन की तरफ से इनका रोजमर्रा की जिंदगी जीने के लिए कोई सुबिधा दे पाया है।पठानिया ने कहा कि अब पानी सर् से ऊपर चला गया है।कल को अगर स्कूल लग जाते है तो इनके रहने के लिए छत नही है ।प्रदेश सरकार इनके रहने के लिए जल्द से जल्द

इंतजाम करे ओर घर बनाने के लिए जमीन दे।और प्रभाबित परिवारो को पांच पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाए जिससे ये प्रभावित परिवार किसी भय के साये से न जिये।अगर सरकार समय रहते नही जागी तो ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी बोह रुलेहड़ पंचायतो की जनता के साथ सड़को पर उतरने को मजबूर होगी।

जब से इन परिवारों को मुसीबत आयी है तब से ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी समय समय पर इन प्रभावित परिवारों की मदद कर रही है।और आज चंगर कांग्रेस कमेटी ने जनता के सहयोग से रुलेहड़, कनोल के लाहड़ी गाँव के प्रभाबित परिवारों की आर्थिक मदद करने को आगे आये है।और हमेशा ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी इन प्रभाबित परिवारो के साथ है।

इस अबसर पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल सिंह,चंगर कांग्रेस कमेटी सलाहकार ॐ प्रकाश गुलेरिया,पूर्व पंचायत समिति एव समाजसेवी साधु राम,चंगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जोगिंदर शर्मा ,हारचक्कियां प्रधान तिलक राज,उप प्रधान इंद्रजीत, बोह प्रधान सपना देवी बोह उप प्रधान पप्पू राम,रुलेहड़ पंचायत ओम राज, पूर्व प्रधान जोधा राम,दरिणी उप प्रधान राजेंद्र शर्मा, शशि पाल, जयकरण, प्रताप सिंह जरियाल , राकेश कुमार,सरिया देवी बालक राम,रणजीत सिंह,करतार चन्द,आदि गणमान्य प्रभावित परिवारों के सदस्य मौजूद थे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...