केवल सिंह पठानिया ने धारकडी क्षेत्र में भारी बारिश से प्रवाभित हुए इलाकों का किया दौरा

--Advertisement--

Image

धारकडी, नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने आज किया 16 किलोमीटर पैदल चल कर धारकडी क्षेत्र की भितलु, राबा, घेरा, बोनठु, खड़ीबेहि, बरलेह, सुखुघाट के इलाकों का दौरा किया। भारी बारिश के कारण इन इलाकों में घरों, भूमि सड़कों , बिजली का ज्यादा नुकसान हुआ है। जिस कारण इन इलाकों की जनता का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है ।

खडीबेहि में लगभग 10 से 12 घरो को भारी नुकसान हुआ है। पठानिया ने बेघर हुए 60 लोगो को निचली खडीबेहि ओर 30 लोगो को अपर खडीबेहि में रहने का इंतजाम किया और एक महीने का खाने-पीने का इन्तजाम किया। पठानिया ने इन इलाकों की जनता के साथ मिलकर उनको हौसला दिया और आश्वासन दिया कि आपके इस दुख-दर्द को देखते हुए आपकी जो भी समस्याएं हैं जल्द से जल्द जिलाधीश महोदय के समक्ष इस रिपोर्ट को सौपकर कर राहत दिलवाई जाएगी।

पठानिया ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज बारिश हुए तीन -चार दिन हो गए लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी इन प्रभावित इलाकों में स्थानीय जनता की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। सरकार ने इन इलाकों की जनता की अनदेखी करके दर्शा दिया है कि मौजूदा सरकार को प्रदेश की जनता से नही बल्कि अपनी सत्ता से प्यार है।

पठानिया में कहा कि घेरा से लगभग 200 मीटर तक सड़क खड्ड में ज्यादा पानी आने से वह गयी हैं और इन इलाकों की जनता को आने-जाने की कोई सुबिधा नही है। प्रदेश सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द इनके आने जाने के लिए दूसरी सड़क, जो कि बरनेट से घेरा है, उसको बहाल करके इन इलाकों की जनता के लिए आने जाने की सुबिधा बहाल की जाए।

आज इन इलाको में पानी, बिजली, सड़क और खाने पीने की भारी किल्लत हो रही है। पठानिया ने कहा कि जल्द से जल्द इस रिपोर्ट को जिलाधीश महोदय के समक्ष रखा जाएगा ओर मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करवाया जाएगा।

इस मौके पर स्थानीय पंचायतो के प्रधान, उप प्रधान,पूर्व प्रधान,पूर्व उप प्रधान, वार्ड पंच ओर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...