केवल सिंह पठानियां बोले, सरकार गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर जनता को राहत पहुंचाएं

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां 

 

रैत कांग्रेस कार्यलय में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ओर कांग्रेस के अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओ से पैट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों ओर ,बढ़ती महंगाई पर जनता के बीच उजागर करने की रणनीति बनाई.

 

पठानिया ने कहा की महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर बर्ग परेशान हो चुका है। एक तरफ कोरोना महामारी का जनता पर कहर है। दूसरी तरफ मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का कहर है। जब से भाजपा देश की सत्ता पर काबिज हुई तब से देश की मोदी सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर दिन बढ़ोतरी कर रही है।

 

उससे जुड़े हुए संगठन विपक्ष में थे तो यही बीजेपी सड़कों पर उतरकर और नंगा नाच करके पेट्रोल, डीजल और महंगाई की कीमतों के खिलाफ सड़कों को जाम कर देते थे। आज वही लोग सत्ता में आने के बाद मूकदर्शक बने हैं और पेट्रोलियम पदार्थों के बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करते।

 

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों की वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। आज महंगाई आजाद भारत के बाद सबसे तेज दर से बढ़ते हुए चरम स्थिति पर पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ इस महामारी के दौर में मेहनतकश वर्ग की आमदनी सिकुड़ चुकी है और सरकार रियायतें देने के बावजूद जनता पर महंगाई और अन्य कई तरह के टैक्स थोपे जा रही हैं और डिपुओं में मिलने वाले राशन में भी बेहद कटौती कर दी है।

 

मोदी सरकार आम जनता की आजीविका पर दुगनी रफ्तार के साथ हमले कर रही है। सरकार से मांग है कि वह इन जन विरोधी नीतियों को वापस ले और महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और डीजल-पेट्रोल के दामों में कटौती कर इस महामारी के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाए और डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।

 

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बूथ स्तर तक उजागर करके जनता को जागरूक किया जाएगा।

 

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य,पंकज कुमार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एव जिलापरिषद सदस्य,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव करनैल सिंह,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति,प्रदीप बलोरिया ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव,शशी पाल शर्मा,मुनीश पटियाल पूर्व युवा कांगड़ा अध्यक्ष आदि गणमान्य मौजूद थे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...