
शाहपुर – नितिश पठानियां
जिला परिषद कर्मचारी महासंघ विकास खंड रैत द्वारा आज भी छठे दिन अपनी मांगों को लेकर पेंन डाउन स्ट्राइक जारी रखी गई। अपनी मांगों को लेकर आज भी आवाज हर विकास खंड में तेज हुई। इस मौके पर शाहपुर कांग्रेस के प्रतिनिधि एव जिला मीडिया कॉर्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ शांति प्रिय तरीके से धरने पर बैठे।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पांच बर्षो में अन देखी की है। प्रदेश भर में कर्मचारी का हर बर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़को पर उत्तर आया है लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने आंख कान बन्द कर लिए है। जिससे कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उल्टा प्रदेश सरकार तानाशाही तरीके से कर्मचारियों की अबाज़ को दबाना चाहती हैं।
पठानिया ने कहा कि सरकार को जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की मांगो पर गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज के इन जिला परिषद कर्मचारियों को विभाग में नहीं लिया जा रहा। जिस कारण इन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के वितीय लाभ नहीं मिल पा रहे है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जिला परिषद कर्मचारी संघ की मांगों को पूरा करने की अपील है।
पठानिया ने कहा कि रैत ब्लॉक् में खंड विकास अधिकारी ही लंबे समय से तैनात नही है और स्थानीय बिधायका एव मंत्री के बिभाग का तहसील वेलफेयर ऑफिसर का पद भी रैत में खाली पड़ा है। लेकिन प्रदेश सरकार का इससे कोई लेना देना नही है। बल्कि जनता को जनहित के असली मुद्दों से भटका कर इधर उधर की बातों में लगे है। जिससे जनता को कोई लेना देना नही है।
पठानिया ने जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की मांगों को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जल्द ही सत्ता पर आने के बाद इनकी मांगो को पूरा करेगी। जिससे कर्मचारी बर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस न करें।
ये रहे मोजुद
इस अवसर पर बारिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,प्रधान रचना देवी,पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा,प्रधान अजय बबली,उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर,उप प्रधान इंद्र जीत,उप प्रधान सुरिन्दर जम्वाल,ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,शेर सिंह,उप प्रधान विनोद कुमार,आदि पंचायती राज के चुने हुए पदाधिकारी भी मौजूद थे।
