केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया पृथ्वी दिवस

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

आज दिनांक 22.04.2022 को केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में पृथ्वी दिवस मनाया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत में रिंकू धीमान,प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) ने पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला | इसके बाद कक्षा सातवीं की छात्रा ईशिता भाटिया ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रस्तुत किया | इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा कृति ने एक कविता प्रस्तुत की |

जिसने सभी का मन मोह लिया | तत्पश्चात कक्षा बारहवीं (विज्ञान) की छात्रा उल्लासिता व सेजल ने पृथ्वी दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया |

विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित व स्वस्थ रखने की ज़िम्मेदारी हम सब की है | पृथ्वी का संरक्षण हमें अपना कर्तव्य समझ कर करना चाहिए और समाज के अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करना है |

प्राचार्या ने कहा कि धरती को बचाना है,तभी जीवन बचेगा |पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहां आज तक जीवन संभव है | इसलिए, पृथ्वी पर जीवन को जारी रखने के लिए , पृथ्वी को बचाना आवश्यक है | 22 अप्रैल का दिन पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि मानव जाति को पृथ्वी के महत्व के बारे में पता चल सके|

पृथ्वी दिवस 2022 की थीम ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ है | इस थीम का संदेश यह है कि हम अपनी पृथ्वी पर हरियाली का निवेश कर ही आगामी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...