
नलेटी/देहरा – आशीष कुमार
14 नवंबर सोमबार को केन्द्रीय विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या महोदया स्वाति अग्रवाल थी।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका अनिता के द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरु के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि बाल दिवस उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है ,साथ ही उन्होंने आज के दिन विद्यालय में आयोजित होने वाले बाल मेले के बारे में भी बताया ।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सर्वप्रथम कक्षा प्रथम के बच्चों के द्वारा बाल नृत्य प्रस्तुत किया गया । इसके बाद प्राथमिक विभाग के बच्चों ने फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया और कक्षा पांच के बच्चों के द्वारा डांडिया प्रस्तुत किया गया। कक्षा सातवीं के बच्चों के द्वारा हिमाचली नाटी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से लेकर पांच के बच्चों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए, जिसमें मुख्य अथिति महोदया ने भी समान खरीदे तथा सभी शिक्षकों ,अन्य विद्यार्थियों ने खरीददारी कर खाद्य पदार्थों का लुफ्त उठाया। सभी बच्चों ने बाल मेले का भ्रमण कर मेले का आनंद उठाया।
प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने कहा कि सभी बच्चों के चेहरे पर एक उत्सुकता भरी प्रसन्नता देखकर मन प्रसन्नता से भर जाता है। इस बाल मेले के द्वारा बच्चों को कुछ करने का प्लेटफार्म मिलता है और करके सीखने का अवसर मिलता है।
