केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

आज दिनांक 03.08.2022 को केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, बलाहार,तहसील देहरा(कांगडा) के निदेशक मदन मोहन पाठक के कर कमलों के द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया ।

कक्षा सातवीं व आठवीं के बच्चों ने बड़े ही मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने मुख्य अतिथि महोदय को पौधा व कार्ड भेंट कर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया। प्राचार्य महोदया ने अपने भाषण में कहा कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति और सभ्यता का आधार है। इस भाषा की महत्ता को विदेशों ने भी माना और परखा है। इसलिए इस भाषा में निहित ज्ञान को जानने की आवश्यकता है।

इसके बाद विद्यालय के संस्कृत शिक्षक विपन कुमार ने संस्कृत सप्ताह की महत्ता पर प्रकाश डाला। विपिन कुमार ने बताया कि यह सप्ताह 3 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक संचालित होगा। जिसमें श्लोक पाठ प्रतियोगिता,कथा वाचन, सूक्ति लेखन, सुलेख,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कक्षा छः से आठ की बालिकाओं ने संस्कृत गीत प्रस्तुत किया, जो बड़ा ही मधुर और मनमोहक था।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदय जी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृत भाषा में निहित मूल्यों को धारण करने से ही श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण हो सकता है। संस्कृत भाषा एक वैज्ञानिक भाषा है। यह संस्कारों की भाषा है। सभी भाषाओं का आधार हैं। संस्कृत भाषा को संस्कृत सप्ताह के दौरान ही सबसे ज्यादा प्रयोग नहीं करना है बल्कि हमेशा ही इस भाषा सबसे ज्यादा प्रयोग करते रहना है क्योंकि यह भाषा हमारे व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...