केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर (बलाहर) में रजत जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थिर वेदव्यास परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति एवं इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रोफेसर श्रीनिवास वरखेडी ने किया।

समारोह के पहले दिन शास्त्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर के संस्कृत के कई विद्वानों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक ने की।

कार्यक्रम का संचालन परिसर के व्याकरण विषय के विभागाध्यक्ष डा श्रीनाथधर द्विवेदी ने किया।वैदिक मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उसके पश्चात बी एड विभाग के छात्रों एवं छात्राओं निशा,हितेश्वरी,शानुक,अक्षय ,देवांश,अक्षिता एवं सरिता द्वारा स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए गए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्कृत के क्षेत्र के देशभर के कई विद्वान, वेदव्यास परिसर के समस्त शिक्षक,कर्मचारी व समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...