केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

--Advertisement--

नादौन 30 सितंबर – हिमखबर डेस्क

केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस शिविर में गुरुग्राम संभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कुल 17 केंद्रीय विद्यालयों की 77 गाइड्स और 17 अनुरक्षक भाग ले रहे हैं।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन के प्राचार्य एसडी लखनपाल ने दीप प्रज्जवलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करके समां बांध दिया। इसके बाद भारत स्काउट एंड गाइड्स की स्कार्फ सेरेमनी भी करवाई गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड्स की गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व को नए आयाम दे सकते हैं। उन्होंने गाइड्स को विभिन्न नियमों एवं परंपराओं से भी अवगत करवाया तथा विद्यार्थियों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय शिविर की गतिविधियां शिविर नायिका देंकित जैगमों, किरण कुमारी, शकुंतला और रेखा के दिशा-निर्देशों में संचालित की जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...