केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज्वालामुखी मैं स्वच्छता अभियान के चलते बस अड्डे में की सफाई 

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी नगरी में स्वच्छता अभियान के चलते ज्वालामुखी बस अड्डे और आसपास के क्षेत्र में सफाई की ।

इस मौके पर उनके साथ ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला, पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह व अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे । अनुराग ठाकुर ने लोगों से आवाहन किया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें हर कोई व्यक्ति भाग ले और अपने गली मोहल्ले गांव सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा बनाए रखें ।

अगर हिमाचल प्रदेश के गांव सुंदर होंगे तो निश्चित तौर पर पूरा प्रदेश सुंदर दिखाई देगा । उन्होंने कहां की प्लास्टिक का उपयोग ना करें। कॉफी, टॉफी, चिप्स, पानी की बोतल आदि का प्रयोग जरूर करें । परंतु इसके रैपर और खाली बोतलें कूड़ेदान में ही डालें ताकि उनका सही तरीके से ठिकाने लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक ना केवल पर्यावरण और धरती के लिए ही हानिकारक है बल्कि बेसहारा पशु भी इसके खाने से मर रहे हैं । इसलिए प्लास्टिक का उपयोग ना करके धरती माता की भी रक्षा करें और गोवंश की भी रक्षा करें । स्वच्छता अभियान से जुड़े और हर किसी को स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करें l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...