कृषि विशेषज्ञों ने छोटा भंगाल में खेतों का किया निरीक्षण

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 15 सितंबर- राजीव जस्वाल

कृषि विभाग के अधिकारियों व कृषि विवि, पालमपुर के वैज्ञानिकों की सयुंक्त टीम ने छोटा भंगाल क्षेत्र  में किसानो के खेतों का निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ अरुण सूद, प्रमुख विस्तार विशेषज्ञ, प्रसार निदेशालय, कृषि विवि, पालमपुर, डॉ सुशील कुमार, जिला कृषि अधिकारी, पालमपुर, डॉ रेणु शर्मा, विषयावाद विशेषज्ञ कृषि, ब्लॉक बैजनाथ , कृषि प्रसार अधिकारी, मुल्थान मौजूद थे, इसके अलावा  पवना देवी, जिला परिषद् सदस्य, गुनेहर वार्ड संख्या 19 व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि (प्रधान, उपप्रधान) व किसान इस दौरान टीम के साथ मौजूद थे।

जिला कृषि अधिकारी डा सुशील कुमार ने बताया कि  कृषि विशेषज्ञों की टीम ने छोटा भंगाल क्षेत्र के द्योट, कोठिकोहर, नल्होता, बड़ाग्रां, और लोहारडी में किसानो के खेतों में बंदगोभी व अन्यों सब्जिओं में लग रही बीमारियों का निरिक्षण किया, बीमारियों से बचाब व रोकथाम के लिए किसान कॉपर ओक्सीक्लोराइड का 3 ग्राम प्रति लीटर या बौर्डिओक्स मिक्सचर का 1 प्रतिशत  का घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी है|

इसके अतिरिक्त किसानो से यह आग्रह है ही वो फसल चक्र को अपनाये व हर साल एक ही खेत में एक ही फसल पर न लगायें एक ही फसल लगाने के कारण बीमारी के प्रकोप की संभावना अधिक हो जाती है इसके अतिरिक्त राजमाश की फसल में एंगुलर लीफ स्पॉट नामक रोग पाया गया,जिसकी रोकथाम के लिए किसान बैविस्टिन 1 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर खेतों में छिडकाव करने की सलाह दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...