कृषि मंत्री चौधरी चंन्द्र कुमार ने ठेरे वाली माता मंदिर में नवाया शीश

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

शरद नवरात्रे के पांचवें दिन ज्वाली विधानसभा क्षेत्र व कृषि मंत्री चौधरी चंन्द्र कुमार ठेरे वाली माता ठेहडू मंदिर में पहुंचे। मंदिर पहुँचने पर लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। चौधरी चंन्द्र कुमार ने माता के दर पर शीश नवा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट की कृषि मंत्री चौधरी चंन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है और मां के आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य शुरू करना और उस कार्य में सफल होना असंभव है।

उन्होंने कहा कि मां ठेरे वाली साक्षात कई वर्षों से दर्शन दे रही हैं जो अपने आप में चमत्कार से कम नहीं है और मां की शक्ति के आगे सभी नतमस्तक होते आए हैं। मां की कृपा सब पर बनी रहे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महेश सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, शशि चौधरी, सोनू धीमान ब्लाॅक अध्यक्ष, जगदीप सिंह, मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...