
ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा
सब्जी मंडी ज्वालामुखी परिसर में आज कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के चेयरमैन संजीव शर्मा ने समिति के अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया और यहां पर पाई जाने वाली खामियों पर कड़ा संज्ञान लिया l
उन्होंने ज्वालामुखी सब्जी मंडी के धरातल और प्रथम मंजिल की दुकानों और बड़े हाल का निरीक्षण किया और वहां बड़ी खामियां पाई l जिस पर उन्होंने अधिकारियों सहायक सचिव प्रताप पठानिया कनिष्ठ अभियंता जोगिंदर सिंह को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश जारी किएl
उन्होंने बताया कि सब्जी उप मंडी ज्वालामुखी में 8 दुकानें और दो बड़े हाल हैं, जिनमें से 6 दुकाने खाली हो गई हैं और दो हाल की हालत बहुत ही खराब हैl उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इन दुकानों की नीलामी की जाएगी और दो बड़े हाल उनका भी उचित तरीके से सदुपयोग किया जाएगाl
उन्होंने बताया की सब्जी उप मंडी ज्वालामुखी को किसान सुविधा केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर किसानों को कृषि उपकरण आधुनिक किस्म के बीज नई आधुनिक तकनीक और मशीनरी आदि उपलब्ध होगीl किसानों के लिए खाद उपलब्ध होगी l
यहां पर कृषि बागवानी और पशुपालन विभाग के कार्यालय खोले जाएंगे l वहां पर किसानों को हर प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी l यहां पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे l जहां पर समय समय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा l
उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी को भी इसकी जानकारी दी गई है और यहां पर आमूलचूल परिवर्तन करने के लिए जो भी खर्च होगा उसके लिए भी उनको बता दिया गया हैl उन्होंने आश्वासन दिया है कि जितना भी खर्च होगा किया जाएगा और यहां पर किसानों के लिए रात्रि ठहराव आदि की व्यवस्था भी की जाएगी l
यहां पर किसान भवन बनाया जाएगा l जहां पर किसानों को रहने की व्यवस्था भी होगी l उन्होंने बताया की थोड़े समय में यहां पर क्रांतिकारी परिवर्तन किए जाएंगे l
यह भवन करोड़ों रुपए की लागत से बना हुआ था परंतु पिछले कई सालों से इसकी अनदेखी हो रही है l यहां पर दुकानदारों को भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी l जिस वजह से दुकानदार भी दुकानें खाली कर रहे हैंl
