कृत्रिम झील में डूबने से युवक की मौत, लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही पर उठाए सवाल

--Advertisement--

सैंज में पिन पार्वती नदी पर बनाई कृत्रिम झील में डूबने से युवक की मौत

कुल्लू – अजय सूर्या

पिन पार्वती नदी पर ड्रेजिंग कार्य के दौरान सैंज एनएचपीसी आवासीय कालोनी के सामने तैयार की गई कृत्रिम झील में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। जब सैंज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 2 प्रशिक्षु यहां से नदी पार रहे थे तो तेज धूप में भारी गर्मी के कारण झील में नहाने के लिए चले गए।

झील गहरी होने के कारण एक युवक ओम प्रकाश पुत्र डेहरू राम, निवासी गांव शारन तहसील सैंज पानी में डूब गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर उसके दूसरे साथी युवक मनीष सिंह निवासी गांव हलान तहसील मनाली ने इसकी जानकारी अपने मित्रों को दी।

सूचना मिलने पर थाना सैंज से पुलिस की एक टीम तथा एंबुलैंस मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की खबर मिलते ही सैंज बाजार तथा समीप के गांव बक्शाहाल से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच कर युवक की तलाश में जुट गए।

एसपी खुशहाल शर्मा के बोल

एसपी खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि काफी देर तक युवक का सुराग न मिल पाने के बाद जेसीबी तथा पोकलेन मशीन से कृत्रिम झील को खोलने का कार्य शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल में भेज दिया है।

लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही पर उठाए सवाल

उधर, स्थानीय ग्रामीणों ने ड्रेजिंग कार्य को लेकर ठेकेदार की लापरवाही तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सैंज विकास समिति के प्रधान बुध राम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित बक्शाहल के ग्रामीण इस झील को खोलने को लेकर ठेकेदार तथा एसडीएम बंजार से कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे और अब यहां दुखद घटना सामने आई है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की अनसुनी के बाद समस्या को लेकर बुधवार को ही समिति के सदस्य जिलाधीश कुल्लू से मिलने गए हुए थे और सैंज से उन्हें यह दुःखद समाचार मिल गया। लोगों ने सरकार से मांग की है इस तरह की लापरवाही के लिए जवाबदेही तय की जाए क्योंकि ड्रेजिंग कार्य बंद करने के बाद इस कृत्रिम झील को खोल दिया होता तो आज एक घर का चिराग बुझ जाने से बच सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...