कुल्लू में लगातार बारिश से ब्यास नदी में आई बाढ़, लहरें देखकर थम जाएंगी सांसें- Video

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

पर्यटन नगरी कुल्लू और मनाली सहित आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है. यहां ब्यास और उसकी नदियों में जलस्तर बढ़ने से खतरनाक रूप से तेज लहरें बहती दिखीं. ब्यास नदी के रौद्र रूप को देखकर प्रशासन ने नदी के किनारे बने मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है.

मनाली सहित आस-पास के क्षेत्रों में बीते कई दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौरा जारी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 3 दिनों तक कुल्लू में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं प्रशासन के द्वारा स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी बार-बार अपील की जा रही है कि बरसात के दिनों में कोई भी व्यक्ति नदी-नालों के पास न जाएं.

घाटी में खराब चल रहे मौसम को देखते हुए मनाली प्रशासन के द्वारा भी अलर्ट जारी किया है और सभी लोगों को सर्तक रहने के कहा गया है. मनाली के एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली सहित आस-पास के क्षेत्रों में मौसम खराब चल रहा है.

एसडीएम ने कहा कि मौसम विभाग के द्वारा घाटी में मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है और स्थानीय लोगों और मनाली घूमने आए पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वह खराब मौसम के दौरान नदी नालों का रुख न करें. उन्होंने कहा कि सभी पटवारियों को भी अपने पटवार सर्कल में रहने के लिए कहा गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...