कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

--Advertisement--

निरमंड के शैदरी में दो मंजिला मकान जलकर राख, आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है, पीड़ितों को दस हजार रुपए की फौरी राहत दी गई

कुल्लू – अजय सूर्या                                                                    

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े गांवों में शुमार कुल्लू जिले के अंतर्गत निरमंड तहसील के अंतर्गत शीलही पंचायत के शैदरी गांव में सोमवार दोपहर बाद आगजनी की घटना में आठ कमरों का दो मंजिला लकड़ी का स्लेटपोश रिहायशी मकान जलकर राख हो गया।

आग लगने से घर घर का राशन, बर्तन, कपड़े, गहने आदि सारा सामान जलकर राख हो गए। एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मकान निरत सिंह पुत्र खिमी राम और उसके भाई केहर सिंह का संयुक्त था।

इसमें निरत सिंह, केहर सिंह और उनकी पत्नी लीला देवी रहते थे। शैदरी गांव के प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि आगजनी की घटना के दौरान तीनों घर पर थे। हालांकि, आग लगने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्प्रे पम्प और बाल्टियों से मकान में लगी आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लकड़ी का पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि निरत सिंह और केहर सिंह के दो बेटे गांव में ही अलग अलग रहते हैं और बेघर होने के बाद अब निरत सिंह, केहर सिंह और लीला देवी उनके साथ रहेंगे।

एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह के बोल

वहीं, एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह ने बताया कि आगजनी की सूचना मिली है, प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व, जानें भाई दूज का शुभ मुहूर्त

हिमखबर डेस्क कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि...

धारा-118 की बंदिशें आसान करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक में...

हिमाचल में एक और पैराग्लाइडर क्रैश, रूसी महिला पायलट घायल

हिमखबर डेस्क चार दिनों के भीतर हिमाचल में पैराग्लाइडर क्रैश...

दुबई में आईटीवी ट्रेलर ड्राईवर की रिक्तियों हेतु साक्षात्कार 27 को

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी...