कुल्लू के मुख्य डाकघर में चोरी करने का प्रयास कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू पुलिस ने मुख्य डाकघर में चोरी करने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने डाकघर के ताले तोड़कर 65,00000 चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन यहां तैनात कर्मचारियों की सूझबूझ से व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस थाना कुल्लू की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुख्य डाकघर ढालपुर कुल्लू में एक व्यक्ति डाकघर के अन्दर चोरी करने के प्रयत्न से प्रवेश हुआ था।

थाना की गश्त टीम ने समय पर डाकघर में दबिश देकर आरोपी परमदेव ठाकुर (66), पुत्र स्व. कले राम ठाकुर, निवासी गांव जरड भुट्ठी, डा. शमशी, तह. भुंतर, जिला कुल्लू को पकड़ा जो चोरी करने का प्रयत्न कर रहा था।

व्यक्ति परमदेव ठाकुर ने कैश चैस्ट तोड़ दिया था। जिसमें 65 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। उपरोक्त व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया गया। जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...