कुलदीप सिंह पठानियां ने किया ई-कार्ट सेवा का उद्घाटन, जनसुविधा को मिलेगा बढ़ावा

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगर परिषद द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा का किया विधिवत शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसुविधा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। ई-कार्ट सेवा को मिलेनियम गेट से हरी झंडी दिखाने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्तालाप करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनसुविधा की दृष्टि से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि ई-कार्ट सेवा न केवल शहर में प्रदूषण को कम करने में सहायक होगी, बल्कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह पहल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

उन्होंने कहा कि इस सेवा से स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन की बेहतर और सुलभ सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से वे लोग जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, बुजुर्ग हैं या जिन्हें दैनिक आवागमन में कठिनाई होती है, उन्हें इस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया की ई-कार्ट व्हीकल मेडिकल कॉलेज से भरमौर चौक तक चलेगा जिसका किराया मात्र 10 रुपए निर्धारित किया गया है।

उन्होंने नगर परिषद एवं जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी प्रयास वास्तव में विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले तीन वर्षों से बेरोजगार युवाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है।

इसी कड़ी में ई-व्हीकल योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से युवाओं को लगभग 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ई-व्हीकल उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हुआ है और युवाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में इस योजना का और अधिक विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके और प्रदेश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैय्यर, विधायक की धर्म पत्नी भारती नैय्यर, अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी व वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देवभूमि हिमाचल: ठोडा की ललकार, धनुष-बाण की टंकार, आज भी रगों में दौड़ रहा महाभारत काल का इतिहास

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल की घाटियों में जहां आधुनिकता ने पांव...

कक्षा के दौरान अचानक छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजकीय...