कुमारहट्टी शिमला NH पर पलटा सेब से भरा ट्रक, शहर में बड़े-बड़े वाहनों की वजह से रात भर लगता रहा जाम

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नाहन में कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर अनियंत्रित होकर एक सेब से भरा ट्रक पलट गया। शिमला चंडीगढ़ फोरलेन परमाणु के समीप बंद होने के चलते सारा ट्रैफिक वाया नाहन डायवर्ट किया गया। जिससे नाहन शहर में बुधवार शाम से पूरी रात भर बड़े-बड़े ट्रक वालों की वजह से जाम लगा रहा। जबकि पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की व्यवस्था की है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर अनियंत्रित होकर एक सेब से भरा ट्रक पलट गया। कुल्लू जिला के सैंज से शिमला होकर जयपुर जा रहा सेब से लदा ट्रक रात को सराहां के समीप डुगाघाट के एक तीखे मोड़ पर पलट गया, सेब की सारी पेटियां खाई में गिर गई है। बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व भी इसी जगह पर सेब का ट्रक पलटा था।

सारा ट्रैफिक वाया नाहन डायवर्ट किया गया

गौरतलब है कि शिमला चंडीगढ़ फोरलेन परमाणु के समीप बंद होने के चलते सारा ट्रैफिक वाया नाहन डायवर्ट किया गया। जिससे नाहन शहर में बुधवार शाम से पूरी रात भर बड़े-बड़े ट्रक वालों की वजह से जाम लगा रहा। जबकि पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की व्यवस्था की है। मगर एक साथ नाहन शहर में करीब 1000 ट्रक आने से जाम की स्थिति बन गई।

रात भर जाम खुलवाने का होता रहा प्रयास

रोड सेफ्टी क्लब के सभी सदस्यों ने पुलिस के साथ रात भर जाम खुलवाने के लिए प्रयास करते रहे। अब जाकर स्थिति सामान्य हुई है। शहर से 5 किलोमीटर पहले ट्रकों को रोककर धीरे-धीरे शहर से गुजारा जा रहा है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शिमला से दिल्ली चंडीगढ़ हरिद्वार तथा दूसरे राज्यों को जाने वाले अपने सभी बसों को भी नाहन से भेज रही है। सिरमौर पुलिस जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों को लगा रही है।

धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा ट्रैफिक

नाहन शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए धीरे-धीरे ट्रैफिक छोड़ा जा रहा है। रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर भी देर रात तक अपनी टीम के साथ ट्रैफिक बहाल करने में पुलिस के साथ शहर में मौजूद रहे।

वहीं डीएसपी हेड क्वार्टर मीनाक्षी शाह ने बताया कि ट्रैफिक की वजह से जाम न लगे, इसके लिए नाहन शहर, कांस्य वाला और कालाअंब में अतिरिक्त जवानों की नियुक्ति की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...