कुदरत का कहर : काँगड़ा में आसमानी बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर के तहत आती पंचायत छत्र में बुधवार दोपहर बाद राह चलती एक महिला आसमानी बिजली की चपेट में आ गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पंचायत प्रधान सुरजीत ने बताया कि पंचायत के वार्ड नम्बर-4 मंगड़ियाल (लोहली) की करीब 62 वर्षीय महिला शकुंतला पत्नी स्वर्गीय करनैल सिंह खेतों से घर की तरफ आ रही थी कि अचानक रास्ते में आसमानी बिजली की चपेट में आ गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतका की 3 बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है तथा एक शादीशुदा बेटा है जो जर्मनी में रहता है जबकि बहू मायके गई हुई थी।

महिला की आसमानी बिजली की चपेट में आने से हुई मौत की जानकारी पुलिस चौकी रैहन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...