कुत्ते के मुंह में दिखी महिला की बाजू, क्षेत्र में फैली सनसनी

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन बर्मा 

सोलन जिला मुख्यालय के नजदीक एक महिला की बाजू मिलने से सनसनी फैल गई। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर खुंडीधार में लोगों को एक काले रंग का कुत्ता मुंह में बाजू ले जाते हुए दिखा। जब लोगों ने गौर से देखा तो वह किसी महिला की बाजू लगी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सोलन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों की मदद के साथ बाजू को बरामद कर कब्जे में लिया।

स्थानीय महिला रीना ने बताया कि दोपहर बाद वह नल से पानी भर रही थी, तो इतने में एक काले रंग का कुत्ता आधी बाजू मुंह में ले जाता हुआ दिखा। अन्य लोगों ने भी यह दृश्य देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बाजू को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यदि बाजू मिली है, तो शरीर के अन्य भाग भी मिल सकते हैं। पुलिस ने इसके लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि कुत्ते के मुंह में लोगों को बाजू दिखी थी। जांच में पता चला है कि यह महिला की बाजू है। क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...