
महिंद्र सिंह – बग्गा-कुठेड़
आज दिनांक 6 मई 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ के द्वारा आज एक जागरूकता रैली का आयोजन प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह गुलेरिया जी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने भाग लिया ।
जागरूकता रैली में लगभग 120 वलंटियर तथा अन्य बच्चे भी शामिल हुए । यह रैली बाजार के बीचो-बीच होती हुई कुठेड़ चौक तक ले जाई गई । जिसमें बच्चों ने नारे लगाते हुए तथा पोस्टर दिखाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया ।
रैली की अगुवाई प्रोग्राम अधिकारी दिनेश कुमार ने की साथ ही इको क्लब की प्रभारी पुनीता कुमारी भी इसमें शामिल रही और इको क्लब के बच्चों ने भी रैली में भाग लिया ! जिसमें मुख्य रूप से सुरेखा कुमारी, नीरज, सुमन वाला, अजय, आचार्य डी पी ई रविंद्र कुमार तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा!
