‘कुकलोह स्कूल गया, कुकलोह स्कूल गया’ हिमाचल के पंडोह में फटा बादल, 2 घर और स्कूल बहे, 3 लोग रेस्क्यू

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के दौरान में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। यहां पर बीती रात से ही मूसलाधार पानी बरस रहा है। आलम यह है कि जनजीवन बेपटरी हो गया है।

मंडी जिले के पंडोह में गांव कुकलाह में बादल फटा है। यहां पर बादल फटने से नाले में फ्लैश फ्लड आ गया। फ्लैश फ्लड में दो घर और एक स्कूल बह गया है। तीन लोगों को बचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। पंडोह के साथ लगते कुकलाह गांव के एक नाले में भारी बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। इस मलबे में लकड़ी भी शामिल थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फ्लैश फ्लड के कारण 2 घर और एक स्कूल बह गए हैं। 3 लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाल लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...