किशनपुरा में दिनदहाड़े दुकान से 2 लाख कैश ले उड़ा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी-नालागढ़ नैशनल हाईवे पर किशनपुरा स्थित मनी ट्रांसफर व करियाने की दुकान से दिनदहाड़े 2 लाख रुपए कैश चोरी हो गया। दुकान मालिक ने चोरी की सूचना थाना मानपुरा में दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार वीरवार करीब 3 बजे दुकान मालिक मनोज कुमार पुत्र कामशेवर राम अपनी दुकान का दरवाजा बंद करके सामान लेने गया था। जब वापस आया तो दरवाजा खुला था और अंदर से 2 लाख रुपए का कैश गायब था।

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति अपने सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर अंदर आया और कैश लेकर फरार हो गया।

डीएसपी बद्दी के बोल

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...