किल्लत में फंसी कांगड़ा पुलिस, महकमे के पास स्टाफ ही नहीं

--Advertisement--

छह पुलिस थाने और चौकियों में पद मंजूर करना भूली प्रदेश सरकार, बिना जवान बढ़ा चैलेंज

हिमखबर डेस्क

समाज में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना इन दिनों कांगड़ा पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। इसका मुख्य कारण है पुलिस महकमे में स्टाफ की कमी। जिला के हालात देखें तो कांगड़ा जिला में आनन-फानन में छह पुलिस थाने व चौकियां तो खोल दी गई हैं लेकिन सरकार यहां पद भरना तो दूर, स्वीकृत करना ही भूल गई है।

जानकारी के अनुसार यहां पर करीब 42 कर्मचारियों के स्टाफ की जरूरत है। इसलिए इधर-उधर से कर्मचारियों को यहां पर एडजेस्ट करना पड़ रहा है। जिसके चलते जिन थानों से स्टाफ इन स्थानों पर भेजा गया है वहां पर भी ठीक से काम चलाना मुश्किल बन गया है।

ऐसे में दोनो स्टेशन वुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। आलम यह है कि स्टाफ की कमी के चलते पुलिस जवानों को दिन-रात ड्यूटी करनी पड़ रही है। जिससे कर्मचारी भी खुद को थका सा महसूस कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश का जिला कांगड़ा जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला है। इसलिए यहां पर घटनाओं का आंकड़ा भी ज्यादा रहता है।

इसके अलावा इन दिनों चुनावों का जोर है, इसलिए भी पुलिस को 24 घंटे ड्यूटी देने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा र्आईपीएल मैच और वीआईपी मूमेंट रही-सही कसर पूरी कर दे रहे हैं। वर्तमान में इनकी संख्या इतनी कम है कि कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने में पुलिस जवानों के लिए चुनौती बन गया है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री के बोल

उधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री का कहना है कि जिला कांगड़ा में कई स्थानों पर पुलिस फोर्स की कमी चल रही है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। उम्मीद है जल्द स्टाफ की कमी को दूर कर दिया जाएगा। फिलहाल उपलब्ध स्टाफ से ही लॉ एंड आर्डर को बेहतर ढंग से मैटेंन किया जा रहा है।

कामकाज पर उठने लगे हैं सवाल

अभी हाल में ही लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पालमपुर में दराट कांड, घर में घुसकर परिवार पर हमला, डंडों और रॉड से कातिलाना हमला, महिला का मर्डर या फिर बढ़ती चोरी की वारदातें, इन सब के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन हकीकत यह भी है कि पुलिस के पास खुद ही स्टाफ नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...