किरायेदार ने घर में 17 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सराज क्षेत्र में एक किरायेदार नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। पीड़‍िता की शिकायत पर जंजैहली पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने दादा के साथ थाने में पहुंचकर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है

मंडी- नरेश कुमार

सराज क्षेत्र में एक किरायेदार नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। पीड़‍िता की शिकायत पर जंजैहली पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सराज क्षेत्र की 17 साल की नाबालिग ने अपने दादा के साथ थाने में पहुंचकर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपित 2018 से उनके घर में किरायेदार के रूप में रह रहा है। वह शंकरदेहरा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। पिछले साल वह दस जमा दो कक्षा में पढ़ रही थी तो आरोपित ने उसे एक मोबाइल फोन खरीदकर दे दिया।

पीडि़ता ने बताया कि आरोपित जब भी घर जाता तो उसे अश्लील फिल्में भेजता रहता था। जब वह उनके घर किराये के कमरे पहुंचता था तो फोन और उनके परिवार की सहायता करने की बात कर उसे कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म करता था। उसने शिकायत में कहा है कि आरोपित उसे मजबूर कर  मई से दुष्कर्म करता आ रहा है।

हालांकि नाबालिग ने अपने माता-पिता के खिलाफ भी आरोप लगाया है कि जब उसने उनके साथ इस बारे में बताया तो उल्टा उसे ही गलत ठहरा दिया। जब घर का कोई सदस्य उसकी बात नहीं सुन रहा था, तो उसने अपनी बड़ी बुआ को इसके बारे में बताया।

बाद में वह अपने दादा और दादी के पास दूसरे मकान में आ गई और उन्हें सारी बात सुनाई। फिर दादा के साथ आकर थाने में आकर उसने शिकायत दर्ज करवाई। सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...