किराए के कमरे में हीटर पर मृत पड़ा मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

किराए के कमरे में हीटर पर मृत पड़ा मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में किराए के कमरे में रह रहा एक व्यक्ति हीटर पर मृत पड़ा मिला। हादसा छोटा शिमला थाना अंतर्गत उपनगर कसुम्पटी में पेश आया। व्यक्ति की पहचान कृष्ण चंद (53) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद अविवाहित था और कसुम्पटी में किराए के कमरे में अकेला रहता था। उसका शव कमरे में आंशिक रूप से झुलसा हुआ बरामद हुआ। वह हीटर पर गिरा हुआ था। उसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत हीटर पर गिरने से करंट लगने व जलकर हुई। हीटर स्पार्क होने की वजह से बंद था।

इस हादसे का खुलासा गुरूवार शाम को हुआ, जब मकान मालिक ने पुलिस को इस बारे सूचित किया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का शिकार व्यक्ति 30 अप्रैल से कमरे से बाहर नहीं देखा गया था। गुरूवार को स्थानीय दुकानदार ने एक युवक को कृष्ण चंद के कमरे में सामान छोड़ने के लिए भेजा था। लेकिन वो कमरे में हीटर पर गिरा हुआ मिला। इस पर उसने मकान मालिक को सूचित किया और फिर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत हीटर पर गिरकर करंट लगने व जलने से सामने आई है। इस घटना को लेकर सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...