किन्नौर के होमते गांव में जला तीन मंजिला मकान, लाखों का सामान राख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमंडल में शुक्रवार शाम हुए एक भीषण अग्निकांड पेश आया, जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

घटना निचार के होमते गांव की है, जहां आग लगने से एक दो मंजिला लकड़ी का पुराना मकान पूरी तरह जल गया, जबकि साथ लगते एक नए मकान को भी आंशिक नुक्सान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हितेन नेगी के पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग ने पल भर में ही विकराल रूप धारण कर लिया।

देखते ही देखते मकान के 8 कमरे जलकर राख के ढेर में बदल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने पास में स्थित नए मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी ऊपरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई।

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते आग को और फैलने से रोक लिया गया, जिससे नए मकान का बड़ा हिस्सा जलने से बच गया। हालांकि, पुराने मकान को नहीं बचाया जा सका।

एसडीएम नारायण सिंह चौहान के बोल 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। निचार के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व विभाग की टीम को भेज दिया है। टीम नुक्सान का आकलन करेगी, जिसके आधार पर प्रभावित परिवार को राहत राशि और सहायता प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...