कालेज भवन के निर्माण पर चंगर संघर्ष समिति ने उठाए सवाल

--Advertisement--

Image

जिस ढंग से काम किया जा रहा है लग सकते है 4 से 6 महीने 

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

आज चंगर संघर्ष समिति ने लंज कालेज के बन रहे नव निर्मित कालेज भवन का औचित्य निरिक्षण किया व पाया कि जिस ढंग से कालेज भवन का काम किया जा रहा उससे पता चलता है, यह भवन अगले 4 से 6 महिनों तक तैयार नहीं हो सकता है।

चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जनम सिंह गुलेरिया ने वताया हमें सुत्रो से पता चला है कि ठेकेदारों की पेंडिंग धनराशी उन्हे नही मिल पा रही है जिसकी बजह से कालेज भवन निर्माण का कार्य लटकता नजर आ रहा है। गुलेरिया ने कहा कि कालेज के भवन का कार्य करीव 95% हो चुका है व अव पूरे भवन की खिडकियों पर कांच चढाने का काम किया जा रहा है, लेकिन बहुत से छोटे छोटे कार्य अभी बाकी है।

सरकार को चाहिए कि जल्द कार्य को खत्म करवा कर कालेज भवन को कालेज प्रशासन के सुपुर्द कर देना चाहिए ताकि वच्चों को पूरी सहूलियतें मिल सकें।

इस मौके के दौरान वीडीसी सदस्य प्रीतम सिंह,दशहरा व रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी, फौजा सिंह, महिंदर सिंह, रविंद्र सिंह, सर्वजीत, पप्पू सिंह, पूर्व सैनिक लिग के अध्यक्ष केप्टन कपूर सिंह आदि ने कहा कि इसी सत्र से इस भवन में ही कक्षाएं चलाई जाएं।

चंगर संघर्ष सनिति के सदस्यों ने कहा कि अगर वरसात से पहले नएं भवन में कक्षाएं नहीं चलती है तो पूराने भवन का भवन भी गिर सकता है। लोगों ने कहा अगर नएं भवन में इस सत्र से कक्षाएं नही़ चलती है व सांईस नहीं चलती है तो लोग मजवूर रानीताल 32 मील हाईवे और धर्मशाला नगरोटा सुरियां हाईवे पर चक्का जाम किया जाऐगा।

साथ ही लोगों ने कहा कि इतना वडा भवन होने से यहां पर सांईस से लेकर वीवीए व वीसीए तक की कक्षाएं भी चलनी चाहिए। ताकि चंगर क्षेत्र के वच्चों को कालेज की पढाई के साथ साथ कंप्यूटर की पढाई करने का भी मौका मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...