कालेज प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़, क्‍वार्टर में बुलाकर किया यौन उत्‍पीड़न

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कालेज के एक प्रोफेसर ने छेड़छाड कर यौन उत्पीड़न किया। छात्रा ने पहले इसका विरोध किया। जब प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने बालूगंज थाना में मामला दर्ज करवाया है।

आरोपित गणित विषय का प्रोफेसर है। छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ए व 354-डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कालेज में गणित विषय पढ़ाने वाला एक प्रोफेसर एक सप्ताह से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

आरोपित वाट्सएप के जरिए उसे मैसेज भेजता है। आरोपी प्रोफेसर ने मिलने के लिए उसे अपने कमरे में भी बुलाया, लेकिन उसने मिलने से इनकार कर दिया। पीड़िता के मुताबिक पहली दिसंबर सुबह 11 बजे के करीब आरोपित प्रोफेसर उसे चौड़ा मैदान में मिला, जहां से वह उसे चक्कर स्थित अपने क्वार्टर ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कालेज छात्रा की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध आइपीसी की धारा 354-ए व 354-डी के तहत एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हरासमेंट कमेटी के पास जाएगा मामला

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। इसके अलावा कालेज में गठित सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी भी अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू करेगी। यदि आरोपित के खिलाफ आरोप साबित हो जाएंगे तो उसकी नौकरी भी जा सकती है। पुलिस भी उसे हिरासत में ले सकती है।

शिक्षण संस्थानों में सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी के काफी ज्यादा मामले सामने आते हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी कालेजों को निर्देश दिए हैं कि वह सैक्सुअल हरासमेंट कमेटियों का गठन करें। यदि इस तरह की कोई शिकायत आती है तो तुरंत जांच करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...