कालाअंब में टोल कर्मियों पर हमला; कैश लूटने का प्रयास, ढाबे के वर्कर भी पीटे

--Advertisement--

Image

गाड़ी रोकने पर बदमाशों ने किए लहूलुहान; कैश लूटने का प्रयास, ढाबे के वर्कर भी पीटे 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कालाअंब टोल बैरियर पर तैनात कर्मियों को बाहरी राज्य के युवाओं ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।

एक गाड़ी (एचआर 04जे-6552) मोगीनंद की ओर से कालाअंब बैरियर की ओर बड़ी तेज रफ्तार से आई। इस गाड़ी में करीब छह-सात से व्यक्ति सवार बताए जा रहे थे।

यह सभी गाड़ी समेत कालाअंब बैरियर क्रॉस कर गए, मगर इसी दौरान उन्होंने बैरियर से आगे तिराहे पर जाकर गाड़ी को फिर से हिमाचल की सीमा की ओर मोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने बैरियर क्रॉस करने की कोशिश की तो टोल बैरियर कर्मियों ने रोक दिया। गाड़ी में बैठे व्यक्तियों ने कहा कि उनके पास टोल का पास है।

टोल बैरियर कर्मी ने पास दिखाने के लिए कहा, जिस पर गाड़ी में सवार सभी नीचे उतरे और टोल बैरियर के दो कर्मियों पर जानलेवा हमला बोल दिया।

टोल बैरियर के मालिक रमेश चौहान का कहना है कि शराब के नशे में धुत्त व्यक्तियों ने न केवल उनके कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला किया, बल्कि बैरियर के बूथ में घुसकर कैश लूटने का भी प्रयास किया।

बैरियर पर जब बदमाश कर्मियों को पीट रहे थे, तो चीख पुकार सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को आता देखकर बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए।

तभी एक ढाबा की ओर से कुछ व्यक्ति आए और उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने ढाबा के कर्मियों से भी मारपीट की है। इस घटना की सूचना कालाअंब थाना को भी दी गई।

पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल करवा कर छानबीन शुरू कर दी है। कालाअंब पुलिस ने बदमाशों के घरों पर दबिश भी दी मगर सभी फरार बताए जा रहे हैं।

कालाअंब थाना इंचार्ज योगेंद्र सिंह का कहना है कि टोल बैरियर के कर्मियों और ढाबा के कर्मियों के साथ मारपीट का मामला थाने में दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों ने मारपीट की है उनके खिलाफ धारा 341, 323, 506 आईपीसी दर्ज कर लिया गया है।

उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...