कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से बरपा कहर, बाल-बाल बची कार

--Advertisement--

कार के सामने पत्थर को आता देख चालक ने ब्रेक लगा दी। वहीं इससे पहले गुजरी गाड़ी रफ्तार से आगे निकल गई। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

सोलन – रजनीश ठाकुर

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ियां कहर बनकर बरप रही हैं। शुक्रवार सुबह दत्यार के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर सड़क पर आ गिरे।

इस दौरान दूसरी लेन से कालका की तरफ जा रही गाड़ी बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि कार के सामने पत्थर को आता देख चालक ने ब्रेक लगा दी।

वहीं इससे पहले गुजरी गाड़ी रफ्तार से आगे निकल गई। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दत्यार में भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही एक तरफा हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं चालक खतरे के साये में हाईवे से आवाजाही कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...