कार सवार शातिरों ने चाकू की नोक पर युवक से लुटे एक लाख

--Advertisement--

कार सवार शातिरों ने चाकू की नोक पर युवक से लुटे एक लाख

ऊना, 11 नवंबर – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत पालकवाह में बाइक सवार युवक की गर्दन पर चाकू रख करीब एक लाख की लूट हुई है। नकाबपोश कार सवार छह युवकों में से चार युवक वारदात को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बाइक सवार युवक की शिकायत पर अज्ञात छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मुनीष कुमार निवासी चांदपुर ने बताया कि 14 नवंबर को उसकी शादी तय हुई है, जिसके लिए शुक्रवार देर शाम वह अपने साथी के साथ एक लाख लेकर ऊना से घर जा रहा था।

मुनीष कुमार का कहना है कि पालकवाह पहुंचने पर पीछे से आ रही एक सफेद रंग की कार ने पास लेते हुए मेरी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।

मुनीष ने बताया कि गाड़ी सवार छह युवकों में से चार युवक मेरे पास आए और एक ने चाकू मेरे गले पर रख दिया और अन्य तीन ने नोटों से भरा बैग खींच लिया, जिसमें एक लाख रुपये थे।

मुनीष कुमार ने बताया कि सभी ने मुंह ढके हुए थे, जिसके चलते पहचान नहीं हो पाई। मुनीष ने बताया कि पैसे छीनने के बाद सभी फरार हो गए, जिसकी शिकायत मुनीष ने हरोली पुलिस को दी।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मुनीष की शिकायत के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...