कार ने रोंदे औद्योगिक पार्किंग में खड़े 25 वाहन..लाखों का नुकसान, चालक घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में शुक्रवार को उद्योग के बाहर खड़े दर्जनों वाहनों को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में कार चालक चरणजीत सिंह को मामूली चोटें आई है। पार्किंग में खड़े वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि कार की ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा पेश आया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लालूवाल-नंगलकलां रोड पर स्थित एक उद्योग के बाहर कामगारों ने शुक्रवार सुबह अपने दोपहिया वाहन खड़े किए हुए थे।

दोपहर के समय लालूवाल की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उद्योग के बाहर खड़े करीब 25 वाहनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में खड़े वाहनों में मोटरसाइकिल, स्कूटर व एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हालांकि हादसे में कार चालक चरणजीत सिंह को मामूली चोटें आई है। मामले को लेकर डीएसपी हरोली अनिल पटियाले ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...