
हमीरपुर, 19 जनवरी – अनिल कपलेश
ज़िला के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी के ड्राइवर और हेल्पर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर हेल्पर ने ड्राइवर के पेट में चाकू घोंपकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
मौके पर उपस्थित साथी मनोज कुमार आदि ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की एंबुलेंस से घायल ड्राइवर को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य में जेसीबी लगी हुई हैं। उनमें से एक जेसीबी का ड्राइवर मनीष राणा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव हार हाल्विं व उसका हेल्पर नितेश कुमार निवासी गांव नेरी भी कंपनी में बतौर हेल्पर कार्य कर रहा है।
जब ड्राइवर मनीष राणा अपने अन्य ड्राइवर साथियों के साथ चाय पीने के लिए खड़ा था। ड्राइवर ने उससे काम पर न आने का कारण पूछा। इस बात को लेकर हेल्पर और ड्राइवर में कहासुनी हो गई।
आरोपी हेल्पर नितेश कुमार ने अपना आपा खोते हुए चाकू निकाला और ड्राइवर के पेट में घोंप दिया। एसएचओ योगराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
