काठा में कॉस्मिक उद्योग में आयकर विभाग की दबिश, टीम ने कंपनी का खंगाला रिकॉर्ड

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा स्थित कॉस्मिक न्यूट्राकोस सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड में आज सुबह इनकम टैक्स की टीम ने दविश दी। जैसे ही इनकम टैक्स की हैड क्वाटर से आई टीम ने रेड की, उद्योग में अफरातफ़री मच गई।

उद्योग में काम करने वाले कर्मचारी उद्योग की बिल्डिंग से बाहर निकालकर गेट पर खड़े कर दिए गए। इनकम टैक्स की टीम की 3 गाड़ियां उद्योग के अंदर खड़ी रही। हैड क्वाटर से आई टीम ने उद्योग का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे आयकर विभाग की टीम की तीन गाड़ियां उद्योग के अंदर पहुंची। टीम ने उद्योग का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया है। देर शाम तक टीम कंपनी के अंदर कार्रवाई में जुटी रही। टीम के आने की सूचना मिलते ही कंपनी के सीईओ भी मौके पर पहुंच गए।

इनकम टैक्स की रेड के बाद उधोग प्रबंधन के हाथ पैर फुले नज़र आए और उद्योग के अंदर अफरातफरी का माहौल बना रहा। मौके पर गई मीडिया टीम को भी गेट पर ही रोक दिया गया।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आयकर विभाग ने उनसे पुलिस बल मांगा है। वे किस कंपनी में गए हैं इसकी जानकारी नहीं है। टीम की कार्रवाई गोपनीय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...