कांस्टेबल को धक्का देकर जेल से फरार हुआ चोरी का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

--Advertisement--

मेस में खाना खिलाने के बाद जब आरोपी को हवालात में बंद करने के लिए ले जा रहे थे तभी दरवाजे के बाहर उसने ने कांस्टेबल को जोर का धक्का दिया और भाग गया।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में थाना बरमाणा में पुलिस रिमांड पर भेजा गया चोरी का आरोपी जेल से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को खाना खिलाने के बाद वापस हवालात ले जा रही थी, तभी आरोपी ने कांस्टेबल को धक्का दिया और वहां से भाग गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी हैप्पी उर्फ अनिकेत (20) गांव संदौली डाकघर माकड़ी मारकंड तहसील सदर जिला बिलासपुर को चोरी के आरोप में बरमाणा थाना में पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

रात के समय पुलिस ने उसे खाना खाने के लिए हवालात से बाहर निकाला। मेस में खाना खिलाने के बाद जब इसे हवालात में बंद करने के लिए ले जा रहे थे तभी दरवाजे के बाहर आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल को जोर का धक्का दिया। कांस्टेबल नीचे गिरा और एकदम से उठा और आरोपी को पकड़ने के लिए शोर मचाया।

वहां पर तैनात होमगार्ड जवान भी आरोपी के पीछे भागा लेकिन आरोपी थाने के छोटे गेट से बाहर निकल गया और बाहर वाली सड़क को पार करके कंटीले तार को लांघ कर मक्की के खेतों की तरफ अंधेरे में भाग गया।
आरोपी को पकड़ने के लिए अन्य कांस्टेबल भी भागे, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...