
कांगड़ा – राजीव जसबाल
कांगड़ा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गालियां देने, अश्लील बातें करने, अश्लील मैसेज भेजने व परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज किया है।युवक के खिलाफ यह मामला कांगड़ा की दो युवतियों ने दर्ज करवाया है। दो युवतियां आपस में सगी बहनें हैं।
मामले की जानकारी देते हुयु थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कि दो युवतियों ने पुलिस थाना कांगडा के बीती रात शिकायत दी कि जिला कांगड़ा के एक युवक अजय ठाकुर उन्हें मोबाइल में गालियां, अश्लील बातें, अश्लील मैसेज भेजने व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कि दोनों युवतियों के शिकायत के आधार पर पुलिस थाना में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी, 504, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि युवतियों ने शिकायत में बताया कि पिछले एक माह से आरोपी युवक उन्हें परेशान कर रहा था और अब जान से मारने की धमकियां देने लगा था जिससे परिवार की सुरक्षा की खातिर युवतियों ने मामला दर्ज करवाया है।
