कांगड़ा : पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम भी बुलाई

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पति ने पत्‍नी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात परागपुर के टियालु में हुई है। प्रवासी महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मौके पर तहकीकात कर रही है।

बताया जा रहा है प्रवासी महिला व पुरुष यहां पर मजदूरी करते थे। पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर क्‍यों पति ने अपनी जीवन साथी को ही इस तरह दर्दनाक मौत दे दी। पुलिस आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज कर रही है, जिससे पता चल सके कि हत्‍या की क्‍या वजह रही है।

बताया जा रहा है प्रवासी मजदूर दंपती बिहार के समस्‍तीपुर का निवासी है। वे काफी समय से परागपुर में मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे। आरोपित ताविक खान की उम्र भी करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय रुक्सार पत्नी ताविक खान के रूप में हुई है।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते अप्परटियालु एवं परागपुर की सीमा पर स्थित एक घर में प्रवासी दंपती रह रहा था। यहां किसी कहासुनी के बाद पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। देहरा पुलिस आसपास के लोगों के भी बयान कलमबद्ध कर रही है।

पुलिस थाना देहरा के एसएचओ कुलदीप कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई है। हत्या कैसे और क्यों व किस हथियार से की गई पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...